बज्जू: बज्जू खालसा के राजकीय स्टेडियम को मिली ₹1 करोड़ की सौगात, खेल सुविधाओं का होगा विस्तार: MLA अंशुमान सिँह ने दी जानकारी
Bajju, Bikaner | Sep 6, 2026 बज्जू खालसा क्षेत्र के युवाओं के लिए बड़ी सौगात सामने आई है। राजकीय स्टेडियम, बज्जू खालसा के विकास एवं खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए ₹1 करोड़ की स्वीकृति मिली है। इस राशि से स्टेडियम में खो-खो, कबड्डी, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, हैंडबॉल मैदान, दर्शक दीर्घा, पवेलियन, हाईमास्ट लाइट, क्रिकेट नेट प्रैक्टिस मैदान और रनिंग ट्रैक सहित विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे