बिजावर: जटाशंकर धाम में बारिश का अद्भुत नजारा, जलमग्न मंदिर परिसर में भोलेनाथ की भक्ति में डूबे श्रद्धालु
बुंदेलखंड के केदारनाथ कहे जाने वाले प्रसिद्ध जटाशंकर धाम में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार रात करीब 10 बजे श्रद्धालुओं का अलग ही उत्साह देखने को मिला। सावन माह में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे श्रद्धालु बारिश के बीच भी भक्ति में लीन नजर आए। तेज बारिश के चलते मंदिर परिसर में पानी भर गया। इसके बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ।