बैतूल नगर: कुपोषण और मातृत्व मृत्यु पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, भीमपुर, चिचोली और बैतूल के BMO को नोटिस
बैतूल जिले में कुपोषण और मातृत्व स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में साफ शब्दों में कहा कि कुपोषण और मातृत्व मृत्यु के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के सभी कुपोषित बच्चों