गुन्नौर: कस्बा बबराला से बैरपुर तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के कस्बा बबराला से भाजपा के पूर्व विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव और भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार दोपहर करीब 12 बजे करीब 22 किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया जिसमें भारी संख्या में बाइकें कारे और ट्रैक्टर शामिल थे ।