बांसजोर: दिपावली-छठ पर्व पर बांसजोर ओपी में शांति समिति की बैठक, अप्रिय घटना की सूचना थाने को देने की अपील
दीपावली व छठ पूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर बांसजोर ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक मंगलवार संध्या पर हुई। अध्यक्षता बीडीओ इमानुएल जयबिरस लकड़ा ने की।बैठक में दोनों पर्वों के दौरान शांति, सुरक्षा व सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा हुई। छठ को लेकर तालाबों व नदी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर दिया गया। बीडीओ ने छठ घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने