बांसजोर क्षेत्र के जामडीह गांगुटोली पथ के लोहड़ाघाटी में भारी वाहन ट्रक एक गड्ढे में बृहस्पतिवार रात्रि दुसरे वाहन को साईड देने के दौरान फंस गया, हालांकि बाल बाल वाहन पलटने से बच गया तथा बड़ी घटना नहीं हो पाया, शुक्रवार को क्रेन के माध्यम से घंटों मशक्कत के बाद भारी वाहन ट्रक को मुख्य सड़क पर लाया जा सका, फलस्वरूप कुछ देर तक आवागमन ठप्प पड़ गया।