तिजारा: भिवाड़ी में बिजली विभाग के स्टोर में चोरी का मामला, चौथा आरोपी गिरफ्तार, स्टॉक जांच में मिली थी गड़बड़ी
Tijara, Alwar | Jun 27, 2026 भिवाड़ी थाना अधिकारी सचिन शर्मा ने शनिवार शाम 5:00 बजे बताया कि भिवाड़ी पुलिस ने बिजली विभाग की रीको चौक स्थित वाणिज्यिक शाखा के स्टोर से एसीएसआर कंडक्टर तार चोरी मामले में चौथे आरोपी रामभरोशी को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ पहले से गिरफ्तार आरोपियों द्वारा अब तक बिजली विभाग के खाते में कुल 11 लाख 88000 जमा कराए जा चुके हैं। आगे की पूछताछ जारी है।