सिरमौर: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 7 मार्च तक
Sirmour, Rewa | Feb 15, 2026 समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 7 मार्च तक
रीवा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य देने के लिए शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीद की जाती है। समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन 7 फरवरी से शुरू हो गया है। पंजीयन 7 मार्च तक होगा। किसान एमपी किसान एप, ई-उपार्जन पोर्टल तथा ई-उपार्जन मोबाइल एप पर अपना पंजीयन करा सकते हैं।