रीवा: रिश्वत लेते चचाई चौकी प्रभारी का चालक रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई रीवा। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए रीवा लोकायुक्त पुलिस ने आज 20 फरवरी की शाम 4 बजे सेमरिया थाना क्षेत्र के चचाई चौकी में बड़ी कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी रामपाल दाहिया के इशारे पर उनके निजी वाहन चालक अंकुर कुशवाहा को 30,000 रुपये की रिश्वत ले