गुठनी: गुठनी में वाहन जाँच के दौरान कार में लदी 258 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Guthani, Siwan | May 16, 2024 गुठनी में सघन वाहन जाँच के दौरान कार में लदा हुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर गुठनी थाना की पुलिस ने सिवान जेल भेज दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज को सिवान जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार धंधेबाज के पास एक कार में लदा हुआ 258 लीटर शराब को जप्त किया गया है।