गुठनी: सरेया चेक पोस्ट के समीप 180 लीटर शराब के साथ पांच धंधेबाज को गिरफ्तार कर गुठनी थाना की पुलिस ने भेजा जेल
Guthani, Siwan | May 13, 2024 सरेया चेक पोस्ट के समीप 180 लीटर शराब के साथ 5 धंधेबाज को गिरफ्तार कर गुठनी पुलिस ने सिवान जेल भेज दिया है। इस सबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाजो कि पहचान बनकटा थाना के इंगुरी सराय निवासी राहुल यादव, नेतवार निवासी घनश्याम चौहान, सद्दाम हुसैन, ताली बुजुर्ग निवासी मोहित यादव व पडेजी निवासी कन्हैया पांडे के रूप में हुई है।