गुठनी: गुठनी चौराहे के समीप पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक अधेड़ की हुई मौत
Guthani, Siwan | May 11, 2024 गुठनी चौराहे के समीप शनिवार को पिकअप वाहन ने बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति को कुचल दिया। जिसमें अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान डुमरहर गांव निवासी 55 वर्षीय मोतीलाल पटेल के रूप में हुई है। घटना के सबंध में बताया जा रहा है कि मृतक अधेड़ व्यक्ति गुठनी से अपने गांव जा रहे थे। उसी दौरान पिकअप वाहन ने धक्का मार दिया। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गए।