गुठनी: सोहागरा चेक पोस्ट के समीप 18 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर गुठनी थाना की पुलिस ने भेजा जेल
Guthani, Siwan | May 11, 2024 सोहागरा चेक पोस्ट के समीप 18 लीटर शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर गुठनी थाना की पुलिस ने शनिवार को सिवान जेल भेज दिया है। इस सबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान दरौली थाना के रहटउवा गांव निवासी सत्येंद्र यादव के रूप में हुई है। गिरफ्तार धंधेबाज के पास एक बाइक,18 लीटर शराब एवं नौ हजार रुपया जब्त किया गया है।