गुठनी: बहेलिया गांव में चल रहे श्रीमद भागवत कथा का हुआ समापन
Guthani, Siwan | May 8, 2024 गुठनी प्रखंड के बहेलिया गांव में चल रहे श्रीमद भागवत कथा बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण व हवन पूजन के साथ संपन्न हो गया। प्रवचनकर्ता आचार्य पंडित कृष्ण गोपाल त्रिपाठी द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया।जिसमें श्रद्धालु झूमते रहे।इस दौरान रमेशचंद्र पांडेय, कमला देवी, पवन पांडेय समेत दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे।