सूरजगढ़: निस्ता गांव से पुलिस ने कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर लखीसराय कोर्ट में पेश किया
ASI मणिकांत यादव के नेतृत्व में सूरजगढ़ा थाना की पुलिस ने निस्ता गांव से कुर्की वारंटी को गिरफ्तार किया है.जिसे मंगलवार अपराह्न 2 बजे सूरजगढ़ा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में निस्ता गांव के रहने वाले कारे यादव के पुत्र राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया. सूरजगढ़ा थाना कांड संख्या 283/22 मामले में कुर्की वारंट जारी है.