शाहबाद: उधरनपुर होली मिलन समारोह में शामिल हुईं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी और सांसद जयप्रकाश रावत, उपलब्धियां गिनाई
नगर क्षेत्र के उधरनपुर मोहल्ले में क्षेत्र पंचायत प्रमुख द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी और विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद जयप्रकाश रावत मौजूद रहे। इस मौके पर दोनों नेताओं ने सरकार की उपलब्धियां गिनाकर होली की शुभकामनाएं दीं।