शाहबाद: अंबेडकर पार्क में सात माह से मामूली मरम्मत के कारण खराब पड़ा नल, शिकायतों के बाद भी पालिका प्रशासन ने नहीं कराई मरम्मत
नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित अंबेडकर पार्क में पिछले सात माह से नल खराब पड़ा हुआ है। नल को दुरुस्त कराने के लिए नागरिकों के साथ-साथ बाजार संभा के सभासद आदित्य गौतम ने लिखित रूप से शिकायत की, परंतु अधिशासी अधिकारी ने सभासद की शिकायत पर भी ध्यान नहीं दिया और नल का मरम्मतीकरण नहीं कराया गया।