शाहबाद: मीरा बस्ती सहित कई बूथों और घरों पर पहुंचकर एसडीएम ने एपिक पहचान पत्र वितरण का लिया जायजा
लोकसभा चुनावों को लेकर एपिक पहचान पत्र के वितरण की व्यवस्था को देखने के लिए एसडीएम सुश्री पूनम भास्कर मीरा बस्ती सहित कई बूथों और घरों पर पहुंचीं। चुनाव आयोग द्वारा एपिक पहचान पत्र मतदाताओं को उपलब्ध कराने के लिए डाकघर और बीएलओ के माध्यम से वितरण किया जा रहा है।