कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले को लेकर हुई बैठक
Kanke, Ranchi | Aug 20, 2025 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बैठक की। मिली जानकारी के अनुसार बैठक में एनकाउंटर की परिस्थितियों की समीक्षा की गई और उसके आधार पर एक विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सौंपा जाएगा।