कांके: रांची में सड़क दुर्घटना में हर महीने 47 लोगों की जा रही जान, चौंकाने वाले हैं आंकड़े
Kanke, Ranchi | Aug 19, 2025 सड़क सुरक्षा कार्यालय के आंकड़े बताते हैं कि रांची में सड़क हादसों में मौत का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. 2023 में 268 लोगों की मौत सड़क हादसों में हुई थी. जबकि 2024 में यह संख्या 294 हो गई थी. 2025 के पहले 6 महीने में ही सड़क हादसे में 286 लोगों की मौत हो चुकी है. यानी औसतन हर माह 47 लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गवां रहे हैं.