कांके: रातू रोड स्थित श्रद्धानंद सेवाश्रम मध्य विद्यालय के शिक्षक पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप
Kanke, Ranchi | Aug 20, 2025 रातू रोड स्थित श्रद्धानंद सेवाश्रम मध्य विद्यालय के एक शिक्षक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। मिली जानकारी के अनुसार एक गुमनाम पत्र के माध्यम से राज्य के शिक्षा सचिव और अन्य अधिकारियों को शिकायत भेजी गई है। मामला सामने आने के बाद बुधवार सुबह करीब दस बजे।उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए एक्स पर पोस्ट कर जांच के आदेश दिए हैं।