कांके: रांची के छोटा तालाब में युवक डूबा, तलाश में जुटे लोग
Kanke, Ranchi | Aug 20, 2025 रांची के छोटा तालाब में एक युवक के डूबने की सूचना है। युवक के डूबने की सूचना पर स्थानीय लोग बुधवार सुबह करीब आठ बजे से तलाश में जुट गए हैं। मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं। इसके साथ ही एनडीआरएफ को सुचना दी गई हैं। स्थानीय लोगों में युवक के डूबने के बाद से आक्रोश हैं।