जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में “उद्योग संवाद कार्यक्रम” आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना तथा उद्यमियों की समस्याओं का समाधान करना था। जिलाधिकारी ने निवेशकों एवं उद्यमियों से उनके उद्यमों की वर्तमान स्थिति, उत्पादन, रोजगार सृजन एवं विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की।