वृद्धजनों के सम्मान का संदेश, नई-पुरानी पीढ़ी के बीच दिखी आत्मीयता
जमुई के रावणेश्वर हॉल में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों के सम्मान, गरिमा और कल्याण के साथ नई एवं पुरानी पीढ़ी के बीच संवाद और आत्मीय संबंधों को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने बच्चों एवं युवाओं से बुजुर्गों के साथ समय बिताने और उनके अनुभवों से सीखने की अपील की। विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए वृद्धजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान बुजुर्गों को साड़ी एवं गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया।
अलग-अलग पीढ़ियों के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन हुआ।
सेवन तक न्यूज़ | जिला संवाददाता विनय यादव
#अंतर्राष्ट्रीयवृद्धजनदिवस #InternationalDayOfOlderPersons #जमुई #Jamui #वृद्धजनसम्मान #बुजुर्गोंकासम्मान #नईपीढ़ी #पुरानीपीढ़ी #समाज #बिहारन्यूज़ #JamuiNews #SevanTakNews #7TakNews #VinayYadav
Sono, Jamui | Oct 1, 2026