जमुई में 11 आदर्श विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी
जिला संवाददाता विनय यादव
जमुई जिले के सभी 11 सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालयों) में बुधवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर एवं विज्ञान प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं और अन्य आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों की समीक्षा की गई।
सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय, सतायन में जिला पदाधिकारी ने स्वयं पहुंचकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया।
डीएम ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई के साथ उनके व्यवहार और गतिविधियों पर भी संवेदनशीलता से ध्यान देने की अपील की। विद्यार्थियों को तकनीक का रचनात्मक उपयोग करने तथा अनुशासन, नैतिकता, संवेदनशीलता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।
संगोष्ठी में कमजोर विद्यार्थियों के लिए उपचारात्मक कक्षाएं, समयबद्ध पाठ्यक्रम, खेल गतिविधियों और एथलेटिक्स क्लब को नियमित रूप से संचालित करने पर भी जोर दिया गया।
#Jamui #JamuiNews #SevanTakNews #शिक्षा #आदर्शविद्यालय #अभिभावकशिक्षकसंगोष्ठी #DistrictAdministration #QualityEducation #VinayYadav
Sono, Jamui | Oct 1, 2026