आंगन मिलन समारोह : जहाँ बचपन खेल-खेल में सीख रहा है, और भविष्य आकार ले रहा है।
समेकित बाल विकास सेवा योजना एवं पोषण अभियान को जन-जन तक पहुँचाने तथा समुदाय में बच्चों के समग्र विकास, पोषण, स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण और प्रारंभिक बाल देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-75 पर एक दिवसीय ‘आंगन मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीत, संगीत, खेल एवं बाल प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया। बच्चों की इन प्रस्तुतियों में केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि खेल-खेल में सीखने, समझने और अपनी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने की पूरी तस्वीर दिखाई दी।
कभी जिन गतिविधियों को बड़े और निजी विद्यालयों की पहचान माना जाता था, आज वही सीखने की रचनात्मक और आनंदपूर्ण पद्धतियाँ हमारे आंगनबाड़ी केंद्रों के नन्हे बच्चों के बचपन का हिस्सा बन रही हैं। गीतों की लय, खेलों की उमंग, गतिविधियों की सहजता और सीखने की खुशी—इन सबके बीच बच्चे अक्षर ज्ञान को केवल समझ ही नहीं रहे, बल्कि गीत , संगीत और नृत्य के माध्यम से अपनी संस्कृति को अपने बाल हृदय में आत्मसात भी कर रहे हैं।
सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र आज केवल पोषण और देखभाल का केंद्र नहीं, बल्कि बचपन की पहली पाठशाला के रूप में बच्चों की बुनियादी शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत कर रहे हैं। यहाँ हर गतिविधि का उद्देश्य बच्चों के भीतर जिज्ञासा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सीखने की स्वाभाविक प्रवृत्ति को विकसित करना है।
‘आंगन मिलन समारोह’ इसी विश्वास का उत्सव है कि हर बच्चे को सीखने का समान अवसर मिले, हर आंगन ज्ञान और पोषण से समृद्ध हो और हर बचपन मुस्कुराते हुए अपने भविष्य की ओर बढ़े।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar #CMSamrat
#samratchoudhary
12 views | Jamui, Bihar | Oct 1, 2026