कुंडा: प्रतापगढ़: मानिकपुर के धरौली मोड़ से हत्या के प्रयास के 7 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
मानिकपुर पुलिस ने धरौली मोड़ के पास से जानलेवा हमले में संलिप्त 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एएसपी ने गुरुवार शाम 5 बजे बताया की अभियुक्तों ने 30 मार्च को पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दो भाइयों को गंभीर रूप से घायल किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड, 5 डंडे और 4 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।