बिंदकी: बिंदकी पुलिस और सर्विलांस सेल की टीम ने हत्या के मामले में ₹50,000 का इनामिया वांछित अभियुक्त कर्नाटक से किया गिरफ्तार
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली पुलिस व जनपदीय सर्विलांस सेल फतेहपुर की संयुक्त टीम द्वारा हत्या के अभियोग में ₹50000 के इनामिया वांछित वांछित रोहित निवासी हरदौली कोतवाली बिंदकी को विजयपुरा कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को दिन में 2 बजे कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया। बताते चले कि अभियुक्त के ऊपर 18 जून 2025 को एक हत्या का आरोप है।