जहानाबाद: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा भागीरथी जलाभिषेक दिवस के अवसर पर सूर्य मंदिर स्थित तालाब की सफ़ाई
जहानाबाद में मंगलवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में भागीरथी जलाभिषेक दिवस के पावन अवसर पर जल स्रोत स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान के अंतर्गत सूर्य मंदिर स्थित तालाब की साफ सफाई की गई। इस दौरान गायत्री परिवार के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा इस अभियान को आगे और भी जगहों पर चालाने का निर्णय लिया गया।