जहानाबाद: समाहरणालय में लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर कुल 15 अभ्यार्थियों ने किया अपना नामांकन दर्ज
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर जहानाबाद संसदीय क्षेत्र के लिए अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन दाखिला लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मंगलवार को कुल 15 अभ्यार्थियों ने समाहरणालय पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया। जिसमें 10 निर्दलीय अभ्यर्थी शामिल है। वहीं पांच अभ्यर्थीयों ने विभिन्न दलों से अपना नामांकन दाखिल किया है।