जहानाबाद: जहानाबाद स्टेशन के समीप एक युवक मोबाइल झपट्टा मार गिरोह का हुआ शिकार, ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से हुआ घायल
जहानाबाद पटना गया रेलखंड पर ट्रेन झपट्टा मार सक्रिय है। लगातार उनके द्वारा चलते ट्रेन में से लोगों के मोबाइल की छीनतई कर ली जा रही है। ताजा मामला जहानाबाद स्टेशन के समीप का है। जहां की एक युवक के हाथ से मोबाइल झपट्टा मार गिरोह के सदस्यों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया और युवक मोबाइल बचाने के चक्कर में ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।