बहराइच: एम्स इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस संपन्न, सांसद ने की शिरकत, 7 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर के लिए चुने गए
एम्स इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का गुरुवार को सफल आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बहराइच सांसद डॉक्टर आनंद कुमार गोंड ने शिरकत किया जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक व खंड शिक्षा अधिकारी तजवापुर मौजूद रहे। इस दौरान सात बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर के लिए चयनित किए गए हैं।