जिले में 5 जून से 21 जून तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। आज विश्व साइकिलिंग दिवस के उपलक्ष्य में संडे ऑन साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा अमित यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पंचायत सीईओ श्री विजय राज के मार्गदर्शन में संडे ऑन साइकिल’ रैली का भव्य आयोजन किया गया।
यह रैली स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित करती हुई तात्या टोपे स्मारक से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट, कोर्ट रोड, माधव चौक एवं गुरुद्वारा चौक होते हुए वापस तात्या टोपे स्मारक पर संपन्न हुई, रैली में लगभग 200 साइकिलिस्टों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।
कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि श्री हरिओम राठौर, सीईओ श्री ब्रह्मेद्र गुप्ता, जिला खेल अधिकारी डॉ. के.के. खरे एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंद्र शेखर बेमते तथा श्री विजय शर्मा, श्री हरिवीर रघुवंशी एवं श्री लवलेश जैन सहित समस्त जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#shivpuri