यह कोई फिल्म की शूटिंग नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की हकीकत है
दतिया जिले के भगुआपुरा-सेवढ़ा रोड पर रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए कि फ्लाइंग स्क्वॉड की टीम को ही पीछे हटना पड़ा। वायरल वीडियो में टीम की गाड़ी रिवर्स कर मौके से निकलती दिखाई दे रही है। सवाल यह है कि जब कार्रवाई करने वाली टीम ही सुरक्षित नहीं है, तो अवैध खनन पर आखिर लगाम कैसे लगेगी?