शिवपुरी नगर: चिटोरा में मुड्डी तोड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट, भीम आर्मी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
चिटोरा गांव के रहने वाले दिलीप जाटव पुत्र श्यामलाल जाटव जानकारी देते हुए बताया कि गांव के दबंग उसके खेत की मुड्ढी को तोड़ रहे थे। जिसका उसने विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उसने थाने पर दर्ज कराई पर सुनवाई ना होने के चलते आज भीम आर्मी भारत एकता मिशन के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी को ज्ञापन देते हुए कार्यवाही की मांग की है।