शिवपुरी नगर: जाधव सागर के पास शौच करने गए युवक पर मगरमच्छ ने किया हमला, हाथ कटा
शहर के पुरानी शिवपुरी क्षेत्र के जाधव सागर के पास रात में बंटी नामक युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक का हाथ धड़ से अलग हो गया। दरअसल युवक रात में शोच के लिए जाधव सागर के पास गया था। इस दौरान मगरमच्छ ने उसका हाथ मुंह में दबा लिया और खींचकर तालाब की ओर ले जाने लगा। तब तक मौके पर पहुंचे युवक के परिजनों ने ऐसे तैसे उसकी जान बचाई।