शिवपुरी नगर: जामखो में सरपंच सचिव ने घर तुड़वाया, 8 महीने से खुले में रहने को मजबूर परिवार, जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचा
ललीराम आदिवासी ने अपने भाइयों के साथ जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर जानकारी देते हुए बताया कि करीब आठ माह पहले सरपंच सेक्रेटरी ने कुटीर की किस्त आने का आश्वासन देकर उनके घर तुड़वा दिए पर अभी तक उनकी कुटीर की किस्त नहीं आई है। जिसके कारण पूरा परिवार खुले में रहने को मजबूर है। जिसकी शिकायत उन्होंने कई बार अलग-अलग जगह की पर सुनवाई नहीं हुई।