शिवपुरी नगर: कन्हैया फार्म हाउस के पास घायल अवस्था में मिला स्कूली छात्र, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत
शिवपुरी शहर में कन्हैया फार्म हाउस के पास मंगलवार की सुबह एक स्कूली छात्र घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला। ऑटो चालक लल्लू रावत ने घायल स्टूडेंट को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक छात्र मिलन धाकड़ सरस्वती विद्यापीठ स्कूल का छात्र बताया जा रहा है। जो आज सुबह बस्ता लेकर स्कूल के लिए निकला था।