शिवपुरी नगर: लुधावली में ट्यूशन से पढ़कर घर लौटी 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
सत्यनारायण रावत निवासी लुधावली ने बताया कि उसकी पुत्री नैंसी रावत उम्र 18 वर्ष ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने जिस समय फांसी लगाई उस समय उसकी मां मंदिर जबकि पिता कम पर और छोटा भाई स्कूल पढ़ने गया था। युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों कि फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।