करनैलगंज: चूंटीपुर में किशोरी की आत्महत्या मामले में एसपी ने चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर
चूंटीपुर मे 17 वर्षीय किशोरी की आत्महत्या मामले मे SP विनीत जायसवाल ने कड़ी कार्रवाई की है। कटरा बाजार के माधवपुर पुलिस चौकी प्रभारी पवन कुमार गिरी गुरुवार 10 बजे लाइन हाजिर कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किये है। बीते दिन किशोरी ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराने चौकी पहुंची थी। चौकी प्रभारी की लापरवाही के बाद उसने आत्महत्या कर लिया था।