करनैलगंज: करनैलगंज में उर्वरक दुकानों पर की गई छापेमारी, 43 दुकानों की हुई जांच; 5 के लाइसेंस निलंबित और 8 को नोटिस जारी
गोंडा के करनैलगंज में कृषि विभाग ने उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर बड़ी कार्रवाई की। DAO की टीम ने बुधवार को 43 दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने विभिन्न दुकानों से 7 उर्वरक नमूने एकत्र किए। DAO सीपी सिंह के नेतृत्व में शासन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। 4 बजे सीपी सिंह ने बताया 5 दुकानो का लाइसेंस निलंबित किया गया है। 8 दुकानों को नोटिस जारी किया गया है।