करनैलगंज: करनैलगंज से कटरा बाजार जाने वाली रोड को नगर पालिका और प्रशासन ने मिलकर अतिक्रमण से मुक्त कराया
बुधवार को करीब 12 बजे करनैलगंज से कटरा बाजार जाने वाली रोड पर से करनैलगंज नगर पालिका और तहसील प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में JCB से अतिक्रमण को हटवाया गया है। कोतवाल ने बताया कि नगर पालिका और तहसील प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों पहले ही नोटिस दिया गया था। जिस पर आज प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया गया है शांति व्यवस्था कायम है।