करनैलगंज: परसपुर राज घराने के मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
परसपुर राज घराने के मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो गयी हैं। राजा टोला स्थित इस मंदिर से भगवान राम, लक्ष्मण और लड्डू गोपाल की मूर्तियां गायब हो गई है। चोरी की घटना बुधवार की रात की बताई जा रही है। गुरुवार 8 बजे कुंवर विजय बहादुर सिंह बच्चा साहब ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही CO टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।