तुलसीपुर: थाना तुलसीपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी से संबंधित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में क्षेत्राधिकारी बृजनन्दन राय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे थाना तुलसीपुर के कुशल नेतृत्व में पंजीकृत मुकदमा में मोनू पटवा पुत्र जगदम्बा पटवा एवं सद्दाम पुत्र पीर मोहम्मद को गिरफ्तार कर BNS की बढोत्तरी कर अभियुक्तों को न्यायालय रवाना किया गया है।