तुलसीपुर: परसपुर में पुलिस के वाहन से कुचलकर हुई मौत के युवक के परिजनों से मिले तुलसीपुर विधायक, कार्रवाई का दिया आश्वासन
गुरुवार दोपहर 12:00 बजे तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने परसपुर में थाना हरैया पुलिस के वाहन से कुचलकर हुई मौत के युवक के परिजनों से मिलकर शोक सांत्वना प्रकट किया। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए दुर्घटना पर कार्रवाई का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता मौजूद रही।