तुलसीपुर: थाना तुलसीपुर पुलिस ने हरैया तिराहे से मोटरसाइकिल चोरी के 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
गुरुवार लगभग 4 बजे थाना स्थानीय पर पंजीकृत मोटर साइकिल चोरी से सम्बन्धित वांछित अभि0 मोनू पटवा पुत्र जगदम्बा पटवा,सद्दाम पुत्र पीर मोहम्मद निवासी हनुमानगढ़ी थाना तुलसीपुर को हरैया तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से चोरी की गयी मोटर साईकिल टीवीएस वाहन सं0 UP46H8494 को बरामद कर अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया।