तुलसीपुर: थाना तुलसीपुर पुलिस ने चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को मनकौरा जाने वाले मार्ग से किया गिरफ्तार
थाना तुलसीपुर पुलिस द्वारा बताया गया कि बुधवार सुबह 9:00 बजे पुलिस द्वारा नगर में चोरी के मामले से संबंधित दो अभियुक्त को मनकौरा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त राजकुमार एवं शिव शंकर निवासी पुरानी बाजार तुलसीपुर के पास से चोरी का सिलेंडर मिक्सर मशीन एवं जेवरात बरामद किया गया है अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।