बालाघाट: अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या, डॉक्टरों ने सावधानी बरतने की सलाह दी
जिले में बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है.. मई की भीषण गर्मी और उमस के कारण लोग अब घरों में कैद होने को मजबूर हैं.. मौसम में आए इस अचानक बदलाव का सीधा असर नागरिकों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, जिसके चलते जिला अस्पताल सहित निजी क्लीनिकों में लू, बुखार, पीलिया और उल्टी-दस्त के मरीजों की भीड़ उमड़ रही है...