मझोली: मझौली में धान फसल की रोपाई के बाद किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार, इंद्र देवता को मनाने हो रहे जतन
मझौली में किसानों ने बुधवार शाम लगभग 5:00 बजे बताया कि धान की रोपाई एवं अंतिम चरण में पहुंच चुकी है जिसके बाद किसानों को अच्छी बारिश की उम्मीद है लेकिन जून और जुलाई के माह में अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई है जिसके चलते एक किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें भी हैं। किसानों को उम्मीद है कि सावन के महीने में इंद्र देवता मेहरबान होंगे और अच्छी बारिश होगी।