पोड़ैयाहाट: गोड्डा जिले में हूल क्रांति के महानायक अमर शहीद सिदो की जयंती धूमधाम से मनाई गई
हूल क्रांति के महानायक अमर शहीद सिदो कान्हो की गोड्डा जिला में धूमधाम से शनिवार को जयंती मनाई गई। पोड़ैयाहाट से लेकर महागामा, गोड्डा,आदि विभिन्न स्थानों पर अमर शहीद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किए गए और परंपरागत विधि से पूजा अर्चना भी की गई। माल्यार्पण करने वाले प्रमुख हस्तियों में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री ,झामुमो, कांग्रेस आदि विभिन्न दलों के नेता थे।